Jamshedpur : सिख छात्रों के लिए सिख विजडम का नया सत्र 20 अप्रैल से

SHARE:

शैक्षणिक नीवं मजबूत करने के लिए शिक्षा का लंगर लगाने को तत्पर: भगवान सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सीजीपीसी द्वारा संचालित सिख विजडम के सौजन्य से कोल्हान के सिख छात्र-छात्राओं के लिए नया शैक्षणिक कोचिंग सत्र अगले माह 20 अप्रैल से प्रारंभ होगा। कक्षा आठ से दस तक के नये सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयीं हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस बाबत सिख विजडम संचालन समिति की एक बैठक ने बुधवार को सीजीपीसी कार्यालय में रखी गयी थी। सिख विजडम के कुलविंदर सिंह पन्नू बताया की कक्षा प्लस वन और प्लस टू के लिए कोचिंग चल रही है परन्तु कक्षा आठ से दस तक की कोचिंग आगामी 20 अप्रैल से आरंभ की जाएगी। सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह का कहना है कि जल्द ही शिक्षा के लिए बनाये जा रहे भवन के निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा.

उपरांत कोचिंग की सभी कक्षाएं वहीँ करायी जाएंगी। भगवान सिंह ने कहा कि शैक्षणिक नीवं मजबूत करने के लिए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) शिक्षा का लंगर लगाने के लिए तत्पर है। सिख विजडम ने अर्जुन सिंह वालिया ने बताया की जमशेदपुर के प्रमुख स्कूल के विभिन्न संकाय के शिक्षक छात्रों को कोचिंग दे रहे हैं। उन्होंने जमशेदपुर के अभिभावकों को आह्वान किया की वे अवसर का लाभ उठाते हुए आपने बच्चों का पंजीकरण सिख विजडम में अवश्य कराएं, पंजीकरण प्रक्रिया अभी भी चल रही है। इस अवसर पर अन्य उपस्थित सदस्यों ने भी छात्रों के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए बैठक में अपने-अपने विचार रखे।

इस मौके पर सरदार भगवान सिंह, अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, कुलविंदर सिंह पन्नू, अर्जुन सिंह वालिया, सुखदेव सिंह बिट्टू, मनदीप सिंह, दलजीत सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुखविंदर सिंह राजू, सुखदेव सिंह एवं गुरमीत सिंह राजी बैठक में शामिल हुए।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें