Jamshedpur : 15 और 16 अगस्त को भारी वाहनों के लिए लगाई गई नो एंट्री, अंदर पढ़ें क्या होगा समय

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी को ध्यान में रखते हुए सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी के मुताबिक 15 अगस्त और 16 अगस्त को भारी वाहनों को शहर में प्रवेश करने से रोका गया है. 15 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात के 11 बजे तक बसों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा.

वहीं 16 अगस्त की शाम 6 बजे से रात के 2 बजे तक बसों को छोड़कर सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पर पाबंदी रहेगी.इसको लेकर जमशेदपुर के डीसी कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी पीयूष पांडेय और ट्रैफिक डीएसपी के हस्ताक्षर से यह आदेश दिया गया है. बसो को छोड़कर सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन शुक्रवार और शनिवार को वर्जित रहेगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें