WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पीएम आवास निर्माण में भ्रष्टाचार की लगी नजर, लाभुकों की शिकायत पर पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने किया औचक निरीक्षण, डीसी और एसओ से कार्रवाई की मांग, देखें – Video

SHARE:

• बन रहे फ्लैट में बगैर प्लास्टर के चढ़ा दी पुट्टी, ठेकेदार के प्रतिनिधि ने बताया जुडको के निर्देश पर ऐसा कर रहे, लेकिन लिखित अनुमति से किया इंकार

• उपायुक्त से शिकायत, जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी ने कहा की अनियमितता की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में फर्ज़ीवाड़ा और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे : कुणाल षाडंगी

Gambhir Car Associate Motion Ads

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत बिरसानगर में तैयार हो रही हाउसिंग सोसाईटी में बन रहे फ्लैट्स में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने रविवार को औचक निरीक्षण करते हुए अनियमितता और भ्रष्टाचार को उजागर किया। जमशेदपुर में किफायती आवास परियोजना जी+8 संरचना के अनुरूप 32 ब्लॉक में कुल 9592 आवास का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें अबतक 7372 आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में 3836 दूसरे चरण में 834 लाभुकों और तीसरे चरण में 696 लाभुकों को लॉटरी के माध्यम से आवास आवंटन की दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। वहीं आवास (फ्लैट) का निर्माण कार्य भी जोर-शोर से चल रहा है। इनमें से कुछ को दीपावली तक गृह प्रवेश कराने का लक्ष्य स्थानीय प्रशासन ने तय किया था। लेकिन अब इस योजना में गड़बड़ी और भारी अनियमितता सामने आये हैं।

लाभुकों से मिली शिकायत पर कुणाल षाडंगी ने किया औचक निरीक्षण

केंद्र सरकार की इस योजना का उद्देश्य शहरी गरीबों के आवासीय आवश्यकता को पूरा करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की महत्वकांशी योजनाओं में से एक यह योजना गरीबों को अपना मकान दिलाने के लिए लक्षित है। वैसे लाभुक जिन्हें लॉटरी में आवास आवंटित हो चुकी है वे लगातार निर्माण की गुणवत्ता पर शिकायत कर रहे थें। लाभुकों एवं स्थानीय भाजपा नेताओं के आग्रह पर पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने रविवार को स्थानीय भाजपा नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं संग निर्माण स्थान का औचक निरीक्षण किया।

कई अनियमितता और भ्रष्टाचार उजागर

रविवार को बिरसानगर में निर्माणाधीन पीएम आवास (शहरी) के औचक निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं और भ्रष्टाचार सामने आये। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले निर्माण में इस्तेमाल हो रही घटिया क्वालिटी के काले ईंट और दोयम दर्जे की निर्माण सामग्रियों पर सवाल उठाते हुए कुणाल षाडंगी ने मौके से ही उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार को अवगत कराया और कार्रवाई का आग्रह किया। इसके साथ ही ठेकेदार द्वारा वर्कऑर्डर और बीओक्यु के मानदंडों को बदलकर अपने मनमर्जी से निर्माण पूरा करने की शिकायत सामने आये।

बगैर प्लास्टर के दीवारों पर चढ़ा दिया पुट्टी, भड़के कुणाल षाडंगी

निरीक्षण के क्रम में कुणाल षाडंगी ने कुछ फ़्लैट का अवलोकन किया जिसमें कई खामियाँ दिखें। निर्माण में खराब क्वालिटी के ईंटों के प्रयोग के अलावे बड़ा भ्रष्टाचार यह था की दीवारों पर बगैर प्लास्टर के ही पुट्टी या प्लास्टर ऑफ पेरिस चढ़ा दिये गये हैं। आनन फानन में फ्लैट का काम पूरा करने की होड़ में संबंधित ठेकेदार ने बड़े स्तर पर गड़बड़ी को अंजाम दिया है। बगैर प्लास्टर के फ्लैट की दीवारें कितनी मज़बूत होंगे यह सोचनीय है। मौके पर ही ठेकेदार के प्रतिनिधि ने बताया की बगैर प्लास्टर के काम करने की अनुमति जुडको द्वारा मिली है। उसने बताया की दीवारों में क्रैक नहीं हो इसके लिए प्लास्टर नहीं किया जा रहा। फ़ौरन ही यह झूठ तब उजागर हो गई जब पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने सवाल किया की क्या इसकी लिखित अनुमति जुडको ने संवेदक को दिया है? इसके जवाब में ठेकेदार के प्रतिनिधि ने बताया की कोई लिखित अनुमति नहीं है। मौके से ही कुणाल ने जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी को कॉल किया और इस आशय में सवाल किया। विशेष पदाधिकारी ने भी ठेकेदार के प्रतिनिधि के दावों को गलत बताते हुए जाँच कराने की बात कही।

उपायुक्त और जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी से शिकायत

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने मौके से ही जिला उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री और जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी को दूरभाष द्वारा अवगत कराया। कुणाल ने मांग किया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार द्वारा पलिता लगाने में जुटे लोगों पर जाँचोपरांत नियमसंगत कार्रवाई होनी चाहिए। माँग किया की लापरवाह संवेदकों को अविलंब ब्लैक लिस्ट करने के साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर निगरानी रखी जाये। कुणाल षाडंगी ने उपायुक्त से स्वयं पीएम आवास निर्माण का औचक निरीक्षण करने का आग्रह किया ताकि गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

इस दौरान मौजूद रहे भाजपाई

कुणाल षाडंगी संग विशेष रूप से पूर्व भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद, जिला कार्यसमिति सदस्य पप्पू मिश्रा, महेंद्र प्रसाद, राजकिशोर सहित बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, उपाध्यक्ष अनूप सिंह, टेल्को मंडल भाजयुमो के अध्यक्ष अनुराग मिश्रा सहित भाजपा घोड़ाबंधा मंडल के नेता पंकज मिश्रा, अशोक स्वामी, प्रकाश ठाकुर, हृतिक घोष सहित अन्य मौजूद थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर