Breaking News
Sajjan Kumar Death Case : ਸੱਜਣ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਮੌਤ ‘ਤੇ ਸਰਨਾ ਦਾ ਤਿੱਖਾ ਹਮਲਾ – ਦੋਸ਼ੀ ਤਾਂ ਮਰ ਗਿਆ, ਪਰ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦਾ ‘ਨਸਲਕੁਸ਼ੀ ਵਿਰੋਧੀ ਕਾਨੂੰਨ’ ਵਾਲਾ ਸਵਾਲ ਅਜੇ ਵੀ ਜ਼ਿੰਦਾ Delhi : ਅਮਰਨਾਥ ਲਈ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦਾ ਕਵਚ, ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਲਈ ਦਰਵਾਜ਼ੇ ਬੰਦ—ਕੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਵੀ ਧਰਮ ਹੁੰਦੇ ਹਨ?—ਭਾਈ ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੀਰਜੀ Germany : ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ 21 ਅਗਸਤ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੀ ਪੂਰਨ ਹਮਾਇਤ Tihar Jail : ਸੱਜਣ ਕੁਮਾਰ ਦੀ ਜੇਲ੍ਹ ਅੰਦਰ ਹੋਈ ਮੌਤ – ਸਿੱਖ ਪੰਥ ਦਾ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਅਫ਼ਸੋਸ—1984 ਦੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਪੰਥਕ ਸਜ਼ਾ ਨਾ ਦੇ ਸਕਣਾ Saraikela Court : 4 करोड़ गबन केस में आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज Jamshedpur : आलू गोदाम बना फ्लाई ऐश का ठिकाना? भू-माफियाओं पर गंभीर आरोप, नाले से बस्तियों तक पहुंचा प्रदूषण
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा ने मनीफिट में चलाया महा जनसंपर्क अभियान, शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

SHARE:

कार्यकर्ताओं के संग लोगों से मिलकर बताई मोदी सरकार की उपलब्धियां

जमशेदपुर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा पूरे प्रदेश में विशेष जनसंपर्क अभियान चला रही है. रविवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पूर्वी विधानसभा के बर्मामाइंस मंडल में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर केंद्र की मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी दी. अभियान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामिल हुए. बर्मामाइंस मंडल अंतर्गत मनीफिट क्षेत्र के आदर्श नगर, सोखी कॉलोनी, रजक बस्ती, पंजाबी लाइन के पांच बूथों पर महा जनसंपर्क अभियान चलाया गया. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के संग भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के नागरिकों एवं दुकानदारों को केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल की जनहितैषी योजनाओं से अवगत कराते हुए पत्रकों का वितरण कर योजनाओं की जानकारी दी. कार्यकर्ताओं ने ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान के तहत लोगों के घरों व दुकानों में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल की प्रमुख उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा. इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार को टोल फ्री नंबर के माध्यम से समर्थन देने का आग्रह किया गया. अभियान के दौरान क्षेत्र के लोगों में गजब का उत्साह देखा गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार के पिछले नौ वर्ष का शासनकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं विकास कार्यों से परिपूर्ण है. पिछले नौ वर्षों में देश के विकास और जनकल्याण के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए और बड़ी कामयाबी हासिल कर पूरे विश्व में देश का विशेष स्थान बना है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के स्पष्ट एवं विकासोन्मुखी नीतियों से लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास और गहरा हुआ है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की सुविचारित योजनाएं हमारे देश के लोगों का समग्र विकास कर रही हैं और आज भारत आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है.

अभियान के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, कुलवंत सिंह बंटी, जिला महामंत्री राकेश सिंह, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा, अजय मिश्रा, विपिन सिंह, मनोज श्रीवास्तव, सूरज सिंह, श्रीनिवास सिंह, राकेश रंजन, रितेश झा, रविजेंट सिंह, राजकुमार प्रसाद, सत्येंद्र रजक, पवन कुमार, कैलाशपति मिश्रा मीना देवी, मधु तांती, विराट कुमार समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर