फतेह लाइव, रिपोर्टर.
“हिन्द एकता” सामाजिक संस्था के तत्वावधान में गुरुवार को जमशेदपुर ब्लड बैंक परिसर में देश के औद्योगिक पितामह स्वर्गीय रतन टाटा की पहली पुण्यतिथि को समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संपन्न हो गया। इसमें 71 इकाई रक्त एकत्रित हुआ। जो जरूरतमंद को उपलब्ध कराया जाएगा।

झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता एवं संगठन के प्रमुख सिमरन सिंह भाटिया के नेतृत्व में हुए इस रक्तदान समारोह में रक्तदाताओं का हौसला आफजाई करने पोटका के झामुमो विधायक संजीव सरदार, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, टाटा मोटर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह तोते, विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि धर्मेंद्र प्रसाद, जदयू के युवा जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, भाजपा महानगर के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजपा नेता शिंदे सिंह, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, भाजपा के युवा सिख नेता सरदार सतबीर सिंह सोमू, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह कांग्रेस नेता रईस, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पूर्व महासचिव दमनप्रीत सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता शंकर रेड्डी, अधिवक्ता कुलविंदर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता चंचल भाटिया, बबलू करण भाटिया जगजीत सिंह छोटू सिंह दी रवि राव आदि पहुंचे।

संजीव सरदार के अनुसार रक्तदान दुनिया का सबसे पुनीत कार्य है जो लोगों को नया जीवन देता है। झामुमो प्रवक्ता कुणाल के अनुसार स्वर्गीय रतन टाटा देश के महत्वपूर्ण औद्योगिक स्तंभ रहे हैं और देश की औद्योगिक आजादी और आर्थिक संप्रभुता राष्ट्र निर्माण में टाटा घराना का कोई सानी नहीं है। ऐसे महामना की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर हिन्द एकता संगठन एवं युवाओं ने समाज में सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
इसके सफल आयोजन में जमशेदपुर ब्लड बैंक की डॉक्टर टेक्निकल टीम, जीशान, रवि आदि का सराहनीय योगदान रहा और सभी के प्रति सिमरन भाटिया ने कृतज्ञता जताई है।



































