WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : छठ महापर्व पर भाजयुमो ने 1001 व्रतधारियों के बीच पूजन सामग्री का किया भव्य वितरण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

छठ महापर्व को लेकर लौहनगरी जमशेदपुर सहित पूरे प्रदेश में गजब का उत्साह नजर आ रहा है। लोग अपने-अपने तरीके से छठ महापर्व में सहयोग कर पुण्य के भागी बन रहे हैं। सेवा के इसी क्रम में लोक आस्था, अटूट विश्वास और सूर्योपासना के पावन महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर द्वारा निःशुल्क सूप, फल एवं पूजन सामग्री वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में कीताडीह दुर्गा पूजा मैदान में संपन्न हुआ। इस आयोजन में 1001 व्रतधारियों को पूजन सामग्री प्रदान की गई, जिससे सभी व्रतियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के इस सेवा भाव की सराहना की।

इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के माननीय सांसद विद्युत वरण महतो एवं पोटका विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी एवं समाजसेवी मीरा मुंडा शामिल हुईं। साथ ही कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला मंत्री जितेंद्र राय, जिला कोषाध्यक्ष काली शर्मा, भाजपा जिला मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा, मीडिया सह प्रभारी अखिल सिंह, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के धर्मेंद्र प्रसाद, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश बाके, मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिवाकर सिंह, उप मुखिया रमेश प्रसाद, मनोज सिंह, राजकमल यादव, सोनू कुमार, विकास यादव, बंटी सिंह, संदीप सिंह, अवधेश कुशवाहा, विकाश यादव, पवन सिंह, विकास कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं श्रद्धालु व्रतधारी उपस्थित थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय जीवन मूल्यों का प्रतीक है, जो हमें अनुशासन, त्याग और समर्पण का संदेश देता है। व्रतधारियों की सेवा करना हमारा सौभाग्य है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा किया गया यह आयोजन सामाजिक एकता और सेवा भावना की मिसाल है। मैं सूर्य देव से प्रार्थना करता हूं कि वे सभी को आरोग्य, आनंद और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।

पूर्व प्रत्याशी (पोटका विधानसभा) मीरा मुंडा ने कहा कि छठ पूजा हमारी मातृशक्ति की आस्था और अटूट संकल्प का प्रतीक है। इस अवसर पर युवा मोर्चा द्वारा किया गया सेवाभाव अत्यंत प्रशंसनीय है। यह केवल सामग्री वितरण नहीं, बल्कि समाज के साथ आत्मीयता और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक है।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि समाज और संस्कृति की रक्षक है। छठ महापर्व हमें प्रकृति और परंपरा से जोड़ता है। आज का यह आयोजन युवा कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं समाज सेवा के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाता है।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार कुशवाहा ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, श्रद्धा और पर्यावरण के प्रति हमारी आस्था का अनोखा प्रतीक है। इस पर्व में सेवा के माध्यम से समाज से जुड़ना हमारा कर्तव्य है। युवा मोर्चा सदैव जनता की सेवा और समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहेगा।

कार्यक्रम के समापन पर सूर्य देव से प्रार्थना की गई कि समस्त व्रतधारियों एवं क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि का वास हो। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि आगामी वर्षों में यह आयोजन और भी व्यापक स्तर पर किया जाएगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर