Jamshedpur : मानगो गुरुद्वारा के पूर्व चेयरमैन और JSCC के सलाहकार को साकची गुरुद्वारा में श्रद्धांजलि देने जुटे लोग, बन्ना, काले, मथारू, निशान, मुखे, सोमू, पप्पू ने भी किया याद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के गुरुद्वारा साहिब साकची में मानगो गुरुद्वारा के पूर्व चेयरमैन एवं झारखंड सिख समन्वय समिति (Jscc) के सलाहकार साथ ही पत्रकार नानक सिंह के ससुर स्व. अजीत सिंह को श्रद्धांजलि देने साकची गुरुद्वारा में कई लोग शामिल हुए। इस दौरान पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह और कई लोगों ने श्रध्दांजलि दी।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले, चेयरमैन सरदार रणधीर सिंह, ट्रस्टी सरदार रविंदर सिंह, सतनाम सिंह सिद्धू, सतिंदर सिंह रोमी, सरदार अजायब सिंह बरियार, सुरजीत सिंह छीते सहित कमेटी के अन्य सदस्यों ने भी अंतिम अरदास में भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के पूर्व प्रधान सरदार गुरमुख सिंह मुखे, युवा नेता सतबीर सिंह सोमू, शिवशंकर सिंह, गुरदीप सिंह पप्पू, राजू मारवाह, कृतजीत सिंह रॉकी, अमरजीत सिंह, संपादक जयप्रकाश राय, अधिवक्ता कुलविंदर सिंह, मानगो के अवतार सिंह भाटिया एवं बलजीत सिंह, वरिष्ठ पत्रकार परविंदर सिंह भाटिया, अन्य पत्रकार, सिख स्त्री सत्संग सभा, साकची तथा सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था के सदस्य भी उपस्थित रहे। आज श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के उपरांत प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक गुरु का कीर्तन आयोजित किया गया। इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे अंतिम अरदास संपन्न हुई।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें