फतेह लाइव, रिपोर्टर.

छोटा गोविंदपुर एवं आसपास का क्षेत्र आजकल वायु प्रदूषण एवं जल प्रदूषण की समस्याओं को झेल रहा है. पूरे जमशेदपुर में बिजली देने वाली कंपनी टाटा पावर द्वारा गोविंदपुर एवं आसपास के क्षेत्र में वायु प्रदूषण एवं जल प्रदूषण किया जा रहा है. अचानक उनके द्वारा अपने चिमनियों से ज्यादा डस्ट किसी षड्यंत्र के तहत निकाला जा रहा है. 9 अप्रैल को संध्या 6 बजे से लेकर 8 बजे तक बहुत ज्यादा डस्ट छोड़ गया जिससे आसपास के लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी. साथ ही साथ सड़क में विजिबिलिटी भी एक दम कम हो गई. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने कहा कि कल अचानक बहुत से लोगों ने दूरभाष से और वीडियो भेज कर यह जानकारी दी की टाटा पावर की चिमनिया डस्ट उगल रही है, जो रुकने का नाम ही नहीं ले रही है.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : समाजसेवी सैयद मुजफ्फरूल हक ने शहरवासियों को दी ईद की मुबारकबाद

वाय़ु प्रदूषण के साथ-साथ जल स्रोतों को भी किया जा रहा खत्म

16 माह पूर्व में भी इस तरह की घटना हुई थी. टाटा पावर द्वारा क्षेत्र में जगह-जगह फ्लाई ऐश फेंक कर वायु प्रदूषण के साथ-साथ जल स्रोतों को भी खत्म किया जा रहा है. हजारों ट्रिप फ्लाई ऐश गोविंदपुर में फेंका गया है. बहुत बार इसको लेकर ऊपर स्तर तक भी शिकायतें की गई मगर कुछ सटीक उपाय नहीं निकल रहा है. पूर्व में भी ज्ञापन के माध्यम से उपयुक्त से एयर पॉल्यूशन मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने की मांग की गई थी. आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव के बाद इन सब समस्याओं को लेकर एक आंदोलन की योजना गोविंदपुर की जनता बना रही है.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version