15 दिनों से नहीं हो रही है जलापूर्ति, डिमना झील से पानी लाने को विवश
स्थिति नहीं सुधरी तो मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास का होगा घेराव- विकास सिंह
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर: मानगो के डिमना बस्ती में 15 दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण हाहाकार मच गया है. लोग लगभग पांच किलोमीटरदूर डिमना झील से पानी लेकर अपना दैनिक कार्य कर रहे हैं. रोज कमाने खाने वाले की बस्ती होने के कारण काम में जाने वाले पुरुष पानी डिमना झील से पानी ढोने के कारण काम मेंनहीं जा पा रहे हैं महिलाओं और बच्चों ने पन्द्रह दिन से स्नान नहीं किया. बस्ती में रहने वाले लोगों को किसी ने जानकारी दी थी कि गुरुवारको यहां सुबह 6:00 बजे टैंकर आएगा. सुबह से ही लोग बाल्टी ,तसला , डेकची लेकर पानी लेने के लिए पंक्तिबद्ध खड़े थे. टैंकर आने में विलंब होने के कारण लोगों का आक्रोशबढ़ गया और लोग सड़क पर उतर आए. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दिया मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को उपस्थित लोगों ने बताया कि विगत पन्द्रह दिनों से एक बूंद भी पानी की सप्लाई बस्ती में नहीं हुई है. लोग बूंद बूंद पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं,जिसके घर में पुरुष है वे पांच किलोमीटर दूर डिमना झील से पानी लाकर अपनी दिनचर्या के कार्य कर रहे हैं. रोज कमाने खाने वाले के बस्ती होने के कारणलोग आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है जिस कारण लोग पानी खरीद नहीं पा रहे हैं.
स्थानीय निवासी अर्जुन प्रमाणिक ने बताया प्रातः 4:00 बजे प्रतिदिन उठकरडिमना झील जाते हैं और चार बार पानी लेकर आते हैं तब जाकर घर का काम काज चलता है. मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह नेमामले की जानकारी पेयजल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ नगर निगम के अधिकारियों को देते हुए चेतावनी दिया कि जलही जीवन है जीवन से खिलवाड़ किसी भी हद में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. विकास सिंह ने कहा स्थिति नहीं सुधरी तो इस बार नगर निगम ,पेयजलस्वच्छता विभाग अथवा उपायुक्त कार्यालय का घेराव नहीं किया जाएगा. स्थानीय लोगों के साथ सीधे विधायक स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास को घेरा जाएगा.मानगो से महिलाएं और पुरुष पैदल अपने माथे में हंडी,तसला और बाल्टी लेकर कदमा मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास जाएंगे और घेराव करेंगे तबजाकर कुंभकरणीय निद्रा में सोए हुए मंत्री बन्ना गुप्ता की नींद खुलेगी तब उन्हें लोगों की समस्या दिखेगी. मौके पर विकाससिंह, संदीप शर्मा, संजू देवी,जगबंधू महतो, धीरेन कर्मकार, आशु गोप, कीर्तन कुमार,शकुंतला देवी , फुलमनी देवी, पुष्पा देवी, गीता देवी,राधा कर्मकार , मित्तल कर्मकार, लीला देवी, महिमा देवी, माला देवी, सुलेचना देवी,अर्चना देवी ,मामूनी दास, अर्जुन प्रमाणिक सहित सैकड़ोंलोग मौजूद थे.
