शुक्रवार को गोली मारकर कर दी गई थी हत्या
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
परसुडीह थाना क्षेत्र नामोटोला कैनाल के पास रहने वाले विजय साहू (45) पर अपराधियों ने शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद परिजनों ने बबलू सिंह पर हत्या का आरोप लगाया था। इधर, सोमवार को पुलिस ने बबलू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस ने अब तक गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की हैं।
विजय साहू अवैध शराब का कारोबार करता था। शुक्रवार रात वह अपने घर जा रहा था। घर के बाहर ही अपराधियों ने उसे गोली मार दी थी। पुलिस जल्द मामले का खुलासा
करेगी।