सलोनी सरसों तेल के डिस्ट्रीब्यूटर के यहां 420 करने वाला कर्मचारी 26 माह से चल रहा था फरार
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के परसुडीह थाना की पुलिस ने अपने नेटवर्क का उपयोग करते हुए करीब 67 लाख 59 हजार की धोखाधड़ी के मामले में दो साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे धकेल दिया है. जानकारी के अनुसार थाना में दर्ज कांड संख्या 27/24 दिनांक 10.03.24 धारा 420/406/120बी0 भा0द0वि0 के प्राथमिकी अभियुक्त लेज़रों बारीक, पिता पीटर बारीक उर्फ श्यामसुंदर बारीक जो कि ग्राम पुटुका थाना बीजेपुर जिला बारगढ़ उड़ीसा के विरुद्ध मामला था.
जानकारी देते हुए परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 में महेश एडिबल ऑयल (सलोनी सरसों तेल) के मालिक राजेश अग्रवाल को अपने दुकान में हिसाब किताब के दौरान ज्ञात हुआ कि उनके ही दुकान में काम करने वाले लेजरों बारीक के द्वारा मार्केट से पैसा उठा कर पैसा कंपनी में ना जमा कर खुद रख लिया जाता था एवं कंपनी को बताता था कि पैसे नहीं मिले हैं।
इसी प्रकार से हेरा फेरी करते हुए उक्त अभियुक्त के द्वारा कुल मिला कर 67,59,000 का गबन की बात पता चली थी. जिसके बाद थाना में कांड दर्ज किया गया। उक्त सारा गबन लेजारो बारीक के द्वारा वर्ष 2022 से 2024 तक के बीच किया गया था। मामला दर्ज दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था, जिसे उड़ीसा से पकड़ा गया। लेजारों बारीक उक्त कंपनी में वर्ष 2010 से कार्यरत था।

