Jamshedpur : बिष्टुपुर के डीसी लाउंज में हुई तोड़फोड़ मामले का पुलिस ने किया खुलासा, सीसीटीवी से पकड़ा गया एक आरोपी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में 13 अक्टूबर की शाम बिष्टुपुर के डीसी लाउंज में हुई तोड़फोड़ मामले का पुलिस ने खुलासा किया है, जहां सीसीटीवी के आधार पर डीसी लाउंज में सैलून में लोहे का रॉड लेकर घुसा व्यक्ति मो. मुस्ताक गद्दी (37) को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेजा गया. वहीं उसके पास से लोहे का रॉड भी जब्त किया गया.

इस मामले में शुक्रवार को सिटी एसपी कुमार शिवाषीश ने खुलासा करते हुए बताया कि 13 अक्टूबर की शाम बिष्टुपुर डीसी लाउंज में तोड़तोड़ की घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले में कार्रवाई के लिए एसएसपी के निर्देशन में एसआईटी टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर रह रहे थे. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मो मुस्ताक गद्दी को गिरफ्तार किया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं उन्होंने बताया कि मो. मुस्ताक के भतीजे के साथ कुछ लोगों ने साकची में मारपीट की थी. इस मारपीट में एक युवक डीसी लाउंज के संचालक का रिश्तेदार था. इसी आक्रोश में आकर उसने बिष्टुपुर के डीसी लाउंज को टारगेट करते हुए तोड़फोड़ की. इस मामले में दो अन्य एफआईआर भी है, जो बिष्टुपुर और साकची थाने में दर्ज है, जिसका अनुसंधान किया जा रहा है. फिलहाल मो. मुस्ताक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर