फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में काम के दौरान एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक की पहचान गोरा हेमब्रम (34) के रूप में हुई है, जो धालभूमगढ़ के सर्बिला गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि बिरसानगर इलाके में कार्य के दौरान वह ऊंचाई से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। इस मामले में स्थानीय विधायक भी सक्रिय हो गए और तथाकथित ठेकेदार पर मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने का दबाव बनाया। विधायक ने कहा कि मजदूरों की सुरक्षा में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इधर, मामले को लेकर बिरसानगर थाना की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए गए। विधायक ने थाना की “कालीा चिट्ठा ” यानी पुराने मामलों और कार्रवाई का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की। साथ ही पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मजदूर की मौत के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जा रही है।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं मृतक के परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version