फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू करूआ उर्फ लोलो, निवासी भाटिया बस्ती गोस्वामी पथ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक भी बरामद की हैं। मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी मुख्यालय-2 मनोज ठाकुर ने बताया कि सोमवार को कदमा-सोनारी लिंक रोड के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर पूछताछ की।

जांच में पाया गया कि बाइक पर लगी नंबर प्लेट फर्जी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ के क्रम में आरोपी ने बाइक चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की तीन बाइक बरामद की। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version