WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police : मानगो थाना तोड़फोड़ मामला – दो और आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के मानगो थाना परिसर में रविवार को हुई तोड़फोड़ की घटना में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शाहिद और शागिर के रूप में हुई है। इससे पहले इस मामले में पुलिस सात आरोपियों को जेल भेज चुकी है। ताजा गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अब तक कुल नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। हालांकि, कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने के कारण कोर्ट ने दोनों को जेल भेजने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों को वापस मानगो थाना लेकर आई, जहां आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूरी की गईं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को दोबारा कोर्ट में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है कि रविवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि गुस्साए लोगों ने मानगो थाना परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान थाना परिसर में खड़े वाहनों और अन्य सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया। हालात संभालने के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर