कारोबारी राज साहू के घर फायरिंग कर 20 लाख की रंगदारी नहीं देने पर कन्हैया यादव के पास पहुंचाने की दी थी धमकी, सोमवार को खुलासा संभव 

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में ही रात रंगदारी और वर्चस्व के लिए अलग-अलग दो जगहों पर नामदाबस्ती में फायरिंग करते हुए दहशत कायम की गई थी. दूसरी घटना में स्थानीय व्यापारी राज साहू के घर पर फायरिंग हुई थी. उसके बाद उन्हें कन्हैया यादव के पास पहुंचाने की धमकी दी गई थी. इसके एवज में एक नंबर से फोन कर रंगदारी मांगी गई. रंगदारी मांगने वाले ने अपना नाम कुंडी बताया था. इस घटना के बाद गोलमुरी पुलिस की लूंज पूंज व्यवस्था हासिये पर आई, तो वरीय अधिकारी रेस हुए. जिसका परिणाम सामने आया कि कुख्यात आरोपी कुंडी को जमशेदपुर पुलिस ने कोलकाता के न्यू टाउन ईलाके से गिरफ्तार किया. शहर की पुलिस कोलकाता में कानूनी प्रक्रियाओं को पूरी करने के बाद कुंडी को देर रात जमशेदपुर लेकर पहुंचेगी. 

कुंडी की बात करें तो व्यापारी को रंगदारी के लिए फोन किया था और 20 लाख रुपये मांगी थी. रुपये नहीं देने पर उसने घर के बाहर फायरिंग भी की थी. फायरिंग की घटना 25 और 26 मई की है. इससे पूर्व गुरुद्वारा के पीछे भी फायरिंग की घटना सामने आई थी जो वर्चस्व को लेकर कारित हुई थी. दोनों मामले थाने में दर्ज कराये गये थे.

मोबाइल लोकेशन से हुई गिरफ्तारी

कुंडी के बारे में बताया जा रहा है कि उसकी गिरफ्तारी मोबाइल लोकेशन से हुई है. पहले उसका लोकेशन दीघा बता रहा था. लोकेशन के हिसाब से ही उसे न्यू टाउन से गिरफ्तार कर लिया गया. इसके पहले शहर की पुलिस ने स्थानीय थाने की पुलिस से भी मदद ली. हालांकि सूत्र यह बताते हैं कि राज साहू को जिस नंबर से फोन हुआ था वह एक महिला का था, जिसे थाना में लाया गया था. बहरहाल, इस घटना को लेकर अमन चोरुवा को भी पकड़ लिया गया है. सोमवार को जमशेदपुर पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version