फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत शनिवार को शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर दंपति समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बर्मामाइंस थाना अंतर्गत सिद्धू कान्हो बस्ती निवासी संतोष सिंह, संतोष की पत्नी आयशा खातून उर्फ बिल्लो, गोविंदपुर जनता मार्केट निवासी अमित कुमार, गोविंदपुर शेषनगर निवासी गौरव कुमार उर्फ अमर और मानगो बैकुंठनगर निवासी संजय गोस्वामी उर्फ संजय बंगाली शामिल है। आरोपियों के पास से कुल 26.84 ग्राम (175 पुड़िया) ब्राउन शुगर बरामद किया गया है जिसकी कीमत 3.50 लाख रुपए बताई गई है।

रविवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि बीते दिनों सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में छापामारी कर भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि छापेमारी से थोड़ी देर पहले ही कई लोगों ने ब्राउन शुगर की खरीददारी की थी। सरायकेला पुलिस से मिले इनपुट के बाद पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने संतोष सिंह के घर से 124 पुड़िया, गौरव कुमार उर्फ अमर के पास से 20 पुड़िया, अमित के पास से 19 पुड़िया और संजय गोस्वामी के पास से 12 पुड़िया बरामद किया गया। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इस मामले में अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version