WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : नए साल के जश्न में खलल डालने वालों के लिए पुलिस तैयार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में नए साल का स्वागत करने के लिए जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर लिया है. शनिवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग और सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जिला बल के साथ जुबली पार्क में पैदल मार्च किया. इस दौरान डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर, प्रशिक्षु डीएसपी सन्नी वर्धन, बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर, साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डेलोइट इंडिया और एक्सएलआरआइ के बीच हुआ एमओयू

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जुबली पार्क में पैदल मार्च

साकची के बागे जमशेद चौक से पैदल मार्च शुरू होकर जुबली पार्क के गेट नंबर तीन, गेट नंबर एक से होते हुए गेट नंबर दो पर समाप्त हुई. मार्च के दौरान ग्रामीण एसपी का श्वान भी उनके साथ नजर आया, जो सुरक्षा व्यवस्था का अनोखा दृश्य पेश कर रहा था.

इसे भी पढ़ें : Giridih : 35वीं वाहिनी में मधुमक्खी पालन पर कार्यशाला आयोजित

सूर्य मंदिर और पीएम मॉल का भी निरीक्षण

इसके अलावा पुलिस ने सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर और बिष्टुपुर के पीएम मॉल का भी निरीक्षण किया. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि बीते साल 1.65 लाख से भी ज्यादा लोग पीएम मॉल पहुंचे थे. इसे लेकर भी मॉल में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया. वहीं सीसीआर परिसर का भी निरीक्षण किया गया. नए साल में किस तरह शहर में लगे सीसीटीवी से नजर रखी जा सके इसे भी देखा गया.

इसे भी पढ़ें :  Technology : फिर बढ़ने लगी कीपैड फोन की डिमांड, सामने आईं ये 4 बड़ी वजहें

सादे लिबास में तैनात रहेगी पुलिस

ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि नए साल पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होती है. जमशेदपुर और आसपास के पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंचते हैं. इन क्षेत्रों में सादे लिबास में भी पुलिस मौजूद रहेगी, ताकि हुड़दंगियों और नशा करने वालों पर नजर रखी जा सके.

इसे भी पढ़ें : Giridih : खुखरा थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल

महिलाओं और नागरिकों की सुरक्षा पर जोर

जिले में 15 दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि 250 से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे. महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति स्क्वाड लगातार गश्त करेगी. पिकनिक स्थलों पर पुलिस की ओर से बैनर लगाए जाएंगे, जिनमें स्थानीय थाना का मोबाइल नंबर और डायल 112 का विवरण होगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर