WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police : आलोक भगत हत्याकांड का खुलासा, भाजपा नेता विकास सिंह समेत 5 गिरफ्तार, देखें – video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर चार के पास बुधवार सुबह बाइक से आए अपराधियों ने आलोक भगत उर्फ आलोक मुन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा नेता विकास सिंह का नाम साजिशकर्ता के रूप में सामने आया है. इसके साथ ही आकाश सिंह उर्फ छोटू बच्चा, विशाल कुमार उर्फ भीखे बाबा, पंकज साव उर्फ बच्चा और शक्ति विभर शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन देसी कट्टा, एक गोली ओर तीन खोखा बरामद किया है। शुक्रवार को एसएसपी किशोर कौशल ने मामले का खुलासा किया।

वर्चस्व को लेकर की गई थी हत्या

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर आलोक की हत्या की गई थी। आकाश और आलोक के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। काली पूजा विसर्जन के दिन भी दोनों के बीच झड़प हुई थी। इसी के बाद आकाश ने आलोक की हत्या की योजना बनाई थी। आरोपी विकास सिंह और शक्ति ने आलोक की रेकी शुरू की थी। घटना के दिन सभी ने आलोक को रोका। आकाश ने पहली गोली चलाई जो आलोक को लगी और आलोक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आलोक ने खुद को संभाला और पास ही एक घर में जा घुसा। विशाल और पंकज ने आलोक का पीछा किया और घर में घुसकर उसे फिर से गोली मारी। सभी गली के अंदर से होते हुए मौके से फरार जो गए।

कदमा थाना में भाजपा नेताओं ने किया गिरफ्तारी का विरोध

इधर, कदमा थाना के बाहर भाजपा नेताओं ने विकास सिंह की गिरफ्तारी का विरोध शुरू कर दिया। भाजपा नेताओं और समर्थकों ने विकास को लेकर जा रही पुलिस के वाहन को घेर लिया और हंगामा करने लगे। भाजपा नेताओं का कहना था कि विकास को बिना वजह फसाया गया है। हालांकि पुलिस द्वारा समझाने के बाद मामला शांत हुआ।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर