दोनों फायरिंग की घटनाओं का जिला पुलिस ने किया खुलासा
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के गोलमुरी नामदा बस्ती में कारोबारी राजकुमार साहू से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने कुंडी समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घटना का खुलासा एसएसपी पीयूष पांडेय की ओर से पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में किया गया.
इन्हें किया गया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में उलीडीह शिवजी सिंह कॉम्पलेक्स का रहने वाली विक्की सिंह गिल उर्फ कुंडी (28), टेल्को के नीलडीह ग्वाला बस्ती का रविंद्र कुमार ठाकुर (26), गोलमुरी नामदा बस्ती का बलराम सिंह उर्फ छोटू (29) और आनंद नगर नामदा बस्ती का अमन सिंह (29) शामिल है.
आरोपियों से ये किया गया बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लोडेड पिस्टल, दो मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद किया गया है. इसका उपयोग इनके द्वारा अपराध के लिए किया गया था.
कुंडी पर 7 व अमन पर है 8 मामले दर्ज
गिरफ्तारी सभी बदमाश हिस्ट्रीशीटर हैं. इसमें से कुंडी पर 7 मामले और अमन पर 8 मामले दर्ज हैं. कुंडी पर सिदगोड़ा में तीन, गोलमुरी में तीन और एक मामला बिष्टूपुर थाने में दर्ज है.
अमन सिंह से था पुराना विवाद
इधर, एसएसपी पीयूष पांडेय ने कहा कि कुंडी का नामदा बस्ती के अमन सिंह के साथ पुराना विवाद था. पुरान विवाद में ही उसने फायरिंग की थी. दूसरी फायरिंग की घटना राजकुमार साहू के घर के सामने की गई थी. राजकुमार से कुंडी ने 20 लाख की रंगदारी मांगी थी.
अमन इसके पहले हाल ही में एक आपराधिक मामले में जेल गया था. छूटकर आने के बाद फिर से एक और घटना को अंजाम देने में गिरफ्तार कर लिए गए. इनको सजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा.
