फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत मिल्लत नगर में फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मो अरमान उर्फ राज को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
गुरुवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार लेकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने एक टीम का गठन कर छापेमारी की। उक्त युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने युवक को खदेड़कर पकड़ा। पूछताछ के क्रम में युवक ने अपना नाम मो अरमान बताया। तलाशी के क्रम में उसकी कमर से पिस्तौल बरामद किया गया।
अरमान ने बताया कि 2023 में मिल्लत नगर के युवकों से उसका पुराना विवाद रहा है। 12 अक्टूबर की रात को भी विवाद हुआ था। इसी बीच उसने फायरिंग की थी।
