WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police : मानगो गैंगवार में सात गिरफ्तार, हथियार और गोलियां बरामद, पढ़ें कौन था यह गैंग, देखें – Video

SHARE:

जमशेदपुर।

मानगो में दो गैंग के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से बड़ी मात्रा में पुलिस ने हथियार व कारतूस बरामद किया है. सोमवार को मामले का खुलासा एसएसपी प्रभात कुमार ने किया.

दो दिन पहले मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत मछली बाजार के पास मछली व्यवसाय से रंगदारी लेने साथी साथ पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम करने के उद्देश्य से दो गैंग आपस में ही भीड़ गए थे और उनके बीच ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना घटी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घटना के बाद एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें मानगो और साकची थाना प्रभारी के साथ तीनों थाना के सब इंस्पेक्टर ने दोनों गैंग में कुंदन सिंह उर्फ भोंदू गैंग के 6 और मासूक मनीष गैंग के एक अपराधी को धर दबोचा. इनके पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस कुछ खोखा, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया है.

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिले के एसएसपी ने बताया कि कुंदन सिंह और माशूक मनीष जो उलीडीह के रहने वाला है. दोनों गैंग मछली व्यवसाइयों पर अपना वर्चस्व कायम करना चाह रहे थे, जिसे लेकर दोनों गैंग के गुर्गे आपस में भीड़ गए.

उन्होंने बताया कि कुंदन सिंह के साथ उसके गिरोह के अमन ठाकुर, जितेंद्र साहू, आकाश नामता, पंकज सिंह, राकेश सिंह और माशूक मनीष गैंग के अंकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में कुछ अपराधियों का अपराधिक इतिहास भी है, जिन पर जमशेदपुर के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया उनकी गिरफ्तारी जिला पुलिस के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर