WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police : सिदगोड़ा पुलिस ने बाबूडीह में हुई मारपीट और हवाई फायरिंग करने के दो फरार आरोपियों को पकड़ा, हथियार और दो जिंदा कारतूस बरामद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बाबुडीह में हुई मारपीट और हवाई फायरिंग की घटना में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों सोनु शर्मा और बीरु नामता को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार बीरु नामता के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. घटना दिनांक 10 दिसंबर की संध्या करीब 5:30 बजे की है, जब बाबुडीह क्षेत्र में राज शर्मा, सोनु शर्मा, मनोज शर्मा और अन्य अज्ञात लोगों ने श्याम महानंद मुखी और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की थी.

मारपीट के दौरान आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर श्याम महानंद मुखी, उनकी पत्नी मंजु महानंद मुखी और गुरुवारी मुखी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घटना के बाद जब आरोपी मौके से भागने लगे तो स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया. इसी दौरान राज शर्मा के मित्र बीरु नामता ने भीड़ को डराने के उद्देश्य से पिस्टल से हवाई फायरिंग की थी, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई थी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस मामले में सिदगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राज शर्मा, मनोज शर्मा और विकास भूईया उर्फ तेल को 11 दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी.

इसी क्रम में निशानदेही के आधार पर रात के समय सोनु शर्मा और बीरु नामता को गिरफ्तार किया गया. बीरु नामता के पास से पिस्टल और दो राउंड जिंदा कारतूस बरामद होने के बाद सिदगोड़ा थाना में एक अलग मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर