Jamshedpur Police Success : फर्जी इनवॉइस के जरिए शराब की बड़ी खेप खपाने की साजिश नाकाम, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एमजीएम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को गश्ती के दौरान एनएच-33 पर डिमना चौक की ओर जाते समय पुलिस ने मुखियाडांगा, मिथिला मोटर्स के पास एक पिकअप वैन (JH05CM 9981) से शराब के कार्टन गिरते हुए देखा। मौके पर कुछ लोग गिरे हुए कार्टनों को दूसरी टाटा एस (JH05BD 8790) में लोड कर रहे थे।

पुलिस को देखते ही लोग भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजीव कुमार रंजन उर्फ रंजन के रूप में हुई। पूछताछ में उसने खुद को शराब कारोबारी सोनू गुप्ता का मुंशी बताया। जांच के दौरान आरोपी ने एक इनवॉइस दिखाया, जिसकी वैधता 28 फरवरी 2026 को ही समाप्त हो चुकी थी। साथ ही इनवॉइस पर दर्ज वाहन नंबर और मौके पर मौजूद वाहन का नंबर अलग पाया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि दुकान संचालक, डिपो प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर और वाहन मालिक की मिलीभगत से फर्जी चालान बनाकर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बाजार में खपाई जाती थी। पुलिस प्रशासन को भ्रमित करने के लिए फर्जी इनवॉइस का सहारा लिया जाता था। पर्याप्त समय दिए जाने के बावजूद शराब से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके। पुलिस ने वाहन सहित विभिन्न ब्रांड की भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर ली है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें