Breaking News
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग The Story of the Jamshedpur Police : बागबेड़ा पुलिस की शह पर हरहरगु्टूटू में पोकलेन लगाकर तोड़वा दी घर की दीवार, नहीं ले रहे FIR! Jamshedpur : टाटा मोटर्स अस्पताल कर्मियों के लिए बस सेवा शुरू, यूनियन की मांग पर प्रबंधन ने दी मंजूरी Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर निवासी ज़ेवियर पब्लिक स्कूल के संचालक सुनील सिंह पंचतत्व में विलीन Jamshedpur : सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, माता रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि Delhi : ਬਾਦਲ ਦੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨਾਲ ਸਾਂਝ ਤੋਂ ‘ਨਕਲੀ ਪੰਥਕਾਂ’ ਵਿੱਚ ਖਲਬਲੀ! ਸਰਨਾ ਨੇ ਖੋਲ੍ਹੀ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਦੀ ਪੋਲ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police : उलीडीह पुलिस ने गुड्डू पांडे गिरोह के दो सदस्यों को दबोचा, देसी कट्टा और 8 जिंदा गोलियां बरामद, इन बदमाशों पर थाना प्रभारी ने दर्ज की FIR

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में उलीडीह ओपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुड्डू पांडेय गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश कुमार गिरी और अनिश रजक के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों के पास से एक देसी कट्टा और आठ जिंदा गोलियां बरामद किया है.

गुरुवार को मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि बीते 2 फरवरी को लक्ष्मण नगर इलाके में रितेश सिंह के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी. आरोप है कि आकाश गिरी और अनिश रजक ने रितेश सिंह के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और कट्टा के बट से उसके सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घटना के बाद घायल रितेश सिंह ने उलीडीह ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.

Gambhir Car Associate Motion Ads

शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार और गोलियां बरामद की गईं. पुलिस के अनुसार, आरोपियों का संबंध कुख्यात अपराधी उमेश पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय गिरोह से है और वे क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते थे.

इस संबंध में उलीडीह ओपी प्रभारी शाकिर अली के बयान पर आकाश कुमार गिरी, अनिश रजक, राकेश गिरी और उमेश पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर