फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बालीगुमा स्थित डॉल्फिन क्लब में रविवार को आयोजित एक पूल पार्टी अचानक खूनी झड़प में बदल गई। शराब के नशे में दो गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर जमकर मारपीट हुई और पूरे परिसर में भगदड़ मच गई। इस घटना में एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए हैं।

250 से ज्यादा लोग थे मौजूद

जानकारी के अनुसार, डॉल्फिन क्लब में मिता फीस्ट द्वारा आयोजित पूल पार्टी के लिए पहले से पास जारी किए गए थे,जिसे 400 रु में बेचा गया था,

दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों से करीब 250 से अधिक युवक-युवतियां और बच्चे शामिल हुए थे।

शुरुआत में माहौल उत्साहपूर्ण था, लेकिन शाम होते-होते शराब का दौर बढ़ने लगा और कुछ लोगों और आयोजकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।

लात-घूंसे चले, फिर मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक दो पक्षों के बीच बहस शुरू हुई और फिर दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चलने लगे। सुरक्षा में तैनात बाउंसरों ने मामला संभालने की कोशिश की, लेकिन नशे में धुत युवकों के सामने वे भी बेबस नजर आए।

मारपीट के दौरान वहां मौजूद महिलाओं और युवतियों में चीख-पुकार मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये है बड़े सवाल

1. बिना अनुमति के कार्यक्रम कैसे हो रहा था?

2. आयोजकों ने कार्यक्रम स्थल में शराब कैसे परोसी?

3. सुरक्षा के नाम पर सिर्फ 4 बाउंसर?

4. अगर कोई बढ़ी घटना घट जाती तो इसकी जिम्मेदारी किसकी थी?

5. पासेस के नाम पर टिकट बिक्री कर,अपनी जेब भर रहे आयोजक,सरकार को नहीं दे रहे SGST टैक्स

6. कार्यक्रम स्थल में अनैतिक कार्यों के लिए कमरे भी दिए जा रहे थे

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version