फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सज्जन सच्चा पातशाह सिर शाहां दे शाह…। जुगो जुग अटल साहेब श्री गुरुग्रंथ साहेब में दर्ज गुरबाणी के उपदेशों से देश विदेश में लोकप्रिय हो रहे कथावाचक गुरमत प्रचार सेंटर, झारखंड के भाई हरविंदर सिंह जमशेदपुरी का विशेष समागम लौहनगरी में होने जा रहा है. मंगलवार को जुगसलाई स्थित स्टेशन रोड गुरुद्वारा में शाम 7 से 7.45 बजे तक वह विशेष दीवान में गुरमत विचारों से संगत को गुरु घर से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे. उन्होंने संगत को अपील की है कि वह स्टेशन रोड गुरुद्वारा में पहुंचकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें.

मालूम हो कि प्रचारक हरविंदर सिंह पिछले समय कई दिनों तक विदेश दौरे के दौरान अपने गुरमत विचारों की प्रस्तुति देकर आये थे. इसके बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई है. जुगसलाई के बाद वे संगत के बुलावे पर विशेष समागम में छत्तीसगढ़ रायपुर के दौरे पर रवाना हो जाएंगे. जमशेदपुरी ने कहा कि परमपिता परमेश्वर यह सेवा ले रहे हैं. यह उनका सौभाग्य है. उन्होंने कहा कि गुरवाणी अनुसार वे संगत को गुरु वाले बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. यह सब कुछ देश विदेश की संगत के आशीर्वाद की बदौलत ही हो रहा है.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version