राष्ट्रीय मजदूर संघ का पुर्नगठन, करनडीह में एक मई को होगी सभा
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
राष्ट्रीय झारखंड मजदूर संघ का पुनर्गठन केंद्रीय अध्यक्ष दिल बहादुर द्वारा किया गया तथा निम्नलिखित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को मनोनीत किया गया. आगामी 1 मई राष्ट्रीय झारखंड मजदूर संघ द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर एक सभा का आयोजन आदिवासी भवन करनडीह में किया गया है.
नई कमेटी पर एक नजर
अध्यक्ष – दिल बहादुर
उपाध्यक्ष – जसाई मुर्मू (महेश मुर्मू)
महासचिव – कृतिवास मंडल
सचिव – दिनेश कर्मकार
कोषाध्यक्ष – हृषेंदू केशरी
कार्यकारिणी सदस्य
1.शंकर हेंब्रम
2. सुनील प्रसाद
3. सावन मुर्मू
4. सुब्रत मंडल
5. मंगल टुडू
6. नील कमल गोप
7. सुलोचना देवी
आज भी मजदूर मजबूर हैं – मंडल
राष्ट्रीय झारखंड मजदूर संघ के केन्द्रीय महासचिव कृतिवास मंडल ने कहा कि आज दैनिक मजदूरों की स्थिति काफी दयनीय स्थिति में है आज के समय भी मजदूर मजबूर हैं और कंपनी प्रबंधक के द्वारा मजदूरो को उनके न्यूनतम मजदूरी,पीएएफ इएसआई जैसे मिलने वाली सुविधाओं से दूर रखा गया है. राष्ट्रीय झारखंड मजदूर संघ का उद्देश्य है की मजदूरों की हक और अधिकार की लड़ाई लड़ना और सरकार के द्वारा मिलने वाली सुविधाओं को दिलाना है.