WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पीएसएफ ने दिपावली और कालीपूजा को मानव सेवा को किया समर्पित, अंत्योदया भवन में बांटा भोजन, दिवाली भी मनाई

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

समाजसेवी दुर्गा पदो दास एवं पीएसएफ के कई सदस्यों ने कालीपूजा एवं दिपावली पर्व के इस दिन को मानव सेवा कर किया समर्पित. कईयों के आंगन में खुशियों के द्वीप जले, किसी को मिला भरपेट स्वादिष्ट भोजन, तो किसी के अंधेरारुपी जीवन में जीवनदान के तहत नया ज्योत जला.

जमशेदपुर में धरातल में कार्य करने वाली संस्था प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन यानी पीएसएफ ने काली पूजा एवं दीपावली के पावन दिन को सिर्फ और सिर्फ मानव सेवा को ही सर्वोपरि रखते हुए समर्पित किया. जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित नव जागृत मानव समाज कुष्ठ आश्रम यानी अंत्योदया भवन परिसर में वहां रह रहे 50 पीड़ित एवं असहाय लोगों के लिए, दोपहर के उत्तम से उत्तम स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था, जहां संस्था के मार्गदर्शक दुर्गा पदो दास ( सेवानिवृत टाटानगर रेलवे ) के द्वारा प्रदान किया गया. वहीं डेंगू से ग्रसित एवं अस्पताल में इलाजरत किसी जरूरतमंद के लिए, संस्था के रक्तवीर योद्धा अजीत कुमार भगत ने एसडीपी रक्तदान करते हुए एसडीपी रक्तदान के क्षेत्र में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ने अपना 729 बां एसडीपी रक्तदान के आंकड़े को भी पूर्ण कर लिया. निरंतर लगभग तीन माह से डेंगू जैसे भीषण महामारी के संकट से लड़ाई लड़ते हुए पीएसएफ एक बहुत बड़ा अभियान चला रहा है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

साथ ही साथ संध्या बेला अंत्योदया भवन परिसर में वहां रह रहे 50 पीड़ित एवं असहाय लोगों के बीच काफी हर्षोल्लास वातावरण में दीपोत्सव भी मनाया गया. वहां रह रहे सभी लोगों के बीच जब, दीपक, मोमबत्ती, से पूरा परिसर को जगमगाया गया. तब सभी के चेहरे पर खुशियां साफ झलक रहा था. एवं साथ ही साथ जब उन सभी को, रंग-बिरंगे अनार, फुलझड़ी हाथों में दिया गया तो सभी के दिलों में खुशियों का ठिकाना ना रहा. लग रहा था हम अपने परिवार के बीच ही दीपोत्सव मना रहे हैं.

पीएसएफ परिवार के कई सदस्यों ने श्री श्री मां काली की आराधना करते हुए जहां सभी ने व्रत रख, रात्रि वेला श्री श्री मां काली के समक्ष पुष्पांजलि अर्पण करते हुए ऐसे पावन दिन को मानव सेवा के नाम समर्पित किया. प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निर्देशक अरिजीत सरकार ने आज इस पावन दिन पर सभी को काली पूजा एवं शुभ दीपावली की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ बधाई देते हुए, एक संकल्प के तहत आगे भी निरंतर धरातल में ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिए मानव सेवा जारी रखने का एक संदेश भी दिया गया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर