WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पुनीत जीवन ने जमशेदपुर ब्लड बैंक में लगाया शिविर, रक्तदाता किया गये सम्मानित, 92 यूनिट रक्तदान

SHARE:

पुनीत जीवन की यह पहल शहर में मिशाल बने, यही हमारी कामना है : रूचि नरेंद्र

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

स्वयंसेवी संस्था ‘पुनीत जीवन’ ने सोमवार 6 फरवरी 2024 को जमशेदपुर ब्लड बैंक में नौवें रक्तदान शिविर का आयोजन किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने आगे बढ़कर रक्तदान किया. संस्था की ओर से रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया. संस्था लगातार नौ साल से रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है. इस बार शिविर में कुल 92 यूनिट रक्तदान हुआ.

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस मौके पर टाटा स्टील के सीइओ सह एमडी टीवी नरेंद्र की पत्नी व समाजसेवी रुचि नरेंद्र ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया. रुचि नरेंद्र ने रक्तदान के प्रति संस्था के समर्पण को अविस्मरणीय करार देते हुए उम्मीद जतायी कि पुनीत जीवन की यह पहल शहर में मिशाल बनेगी. उन्होंने रक्तदाओं काे प्रोत्साहित किया तो संस्था की अध्यक्ष मंजू कुमारी को इस पहल के लिए बधाई दी.

संस्था की अध्यक्ष मंजू कुमारी ने बताया कि कठाेर प्रतीत होने वाली लौहनगरी जमशेदपुर में कोमल दिल रखने वाले लोग भी मौजूद है, जो एक अनुरोध पर जीवन बचाने के खातिर रक्तदान के पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने पहुंच जाते हैं. इसमें आम लोगों के साथ ब्लड बैंक की टीम का बड़ा सहयोग रहता है. इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक उमेश कुमार ने कहा कि रक्तदान स्वयं के बड़ा दान है, यह इसलिए भी महान है कि क्योंकि इसका कोई विकल्प नहीं है. हम एक दान से एक जीवन की रक्षा करते हैं.

रक्तदान में जमशेदपुर ब्लड बैंक के जीएम संजय कुमार चौधरी ने सक्रिय भूमिका निभायी और पुनीत जीवन को पूरा सहयोग करते हुए रक्तदाताओं का लगातार हौसला बढ़ाते रहे.

रक्तदान शिविर में सांतनु नायक, राजेश कुमार, प्रमोद कुमार, निर्भय कुमार, राहुल प्रसाद, संदीप कुमार सिंह, कृष्णा कुमार, आलोक उपाध्याय, संजय सिंह, अमन केसरी, मंटू कुमार, विकास दीप, कन्हैया लालगोप, शशि कुमार, शकील, संतोष मिश्रा, नीरज कुमार प्रसाद, शन्नी भूषण, समर शेखर, प्रीतम सिंह, विजय कुमार सिंह, रविशंकर, संतोष कुमार सिंह, अंकित कुमार गुप्ता, नरेंद्र सिंह, अमित कुमार, मनोज कुमार सिंह, हरविंदर सिंह, ढोलगोविंद, विनीत कुमार, विनीत कुमार शर्मा समेत कई लोगों ने रक्तदान किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर