Jamshedpur railway employee murder case :  लोको पायलट की हत्या के आरोपित पिता-पुत्र ने पुलिस रिमांड में उगले राज

SHARE:

देशी पिस्टल, जिंदा गोली बरामद, पैशन बाइक परसुडीह थाना क्षेत्र से की गई बरामद

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर पुलिस को रेलकर्मी (लोको पायलट) जीके गौतम हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है. मामले में नामजद दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देशी पिस्टल, जिंदा गोली और मोटरसाइकिल बरामद की है. जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे आदित्यपुर-2 स्थित कुलूप टांगा निवासी गितेन्दु कुमार गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में रीना रानी के फर्दबयान के आधार पर राजकिशोर सिंह, उसके पुत्र अनिकेत सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ षड्यंत्र के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया था.

कांड के प्राथमिकी अभियुक्त राजकिशोर सिंह एवं उसके पुत्र अनिकेत सिंह, ने 12 मई को जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था  इसके बाद पुलिस ने न्यायालय से दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया। दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर बागबेड़ा स्थित उनके घर से हत्या में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल, मैगजीन सहित एक जिंदा गोली बरामद की गई. इसके अलावा कांड में प्रयुक्त हीरो होंडा पैशन प्लस मोटरसाइकिल को परसुडीह थाना क्षेत्र के मोईगुटू इलाके से जब्त किया गया. पुलिस ने बरामद हथियार और बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें