WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : रेलवे मजदूर संघ ने दंत्तोपंत ठेंगड़ी को 20 वीं पुण्यतिथि पर किया याद 

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

भारतीय मजदूर संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला के सदस्यों द्वारा रेलवे मजदूर संघ के टाटानगर कार्यालय में भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ एवं स्वदेशी जागरण मंच के संस्थापक श्रद्धेय दंत्तोपंत ठेंगड़ी की 20 वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनायी।

इस दौरान सर्वप्रथम सभी सदस्यों द्वारा श्रद्धेय दंत्तोपंत ठेंगड़ी जी की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाया गया और दीप प्रज्वलित कर शत नमन करते हुये भारत माता की जय एवं श्रद्धेय दंत्तोपंत ठेंगड़ी जी अमर रहे, अमर रहे के शब्द घोष किया गया। प्रदेश मंत्री भा म संघ झारखंड प्रदेश अभिमन्यु सिंह के द्वारा श्रद्धेय दंत्तोपंत ठेंगड़े के जीवन परिचय पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रद्धेय दत्तोपन्त ठेंगड़ी (10 नवम्बर 1920 – 14 अक्टूबर 2004) भारत के राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मजदूर संघ, स्वदेशी जागरण मंच, भारतीय किसान संघ के संस्थापक थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उनका जन्म 10 नवम्बर 1920 दीपावली के दिन आर्वी, वर्धा, महाराष्ट्र एवं मृत्यु14 अक्टूबर 2004 पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके माता-पिता बापुराव दाजीबा ठेंगड़ी (पिताश्री), जानकी देवी (माताश्री)। भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 को श्रद्धेय दंत्तोपंत ठेंगड़ी जी के द्वारा भोपाल में की गई। ठेंगड़ी जी बचपन से ही समाज के वंचित वर्ग के सदस्यों की समस्याओं के प्रति अपना जीवन समर्पित कर दिया इसलिए भारतीय मजदूर संघ के द्वारा उनकी पुण्यतिथि 14 अक्तूबर को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष भा म संघ झारखंड प्रदेश बलिराम यादव , प्रदेश मंत्री भा म संघ झारखंड प्रदेश अभिमन्यु सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भा म संघ झारखंड प्रदेश सह सचिव डाक विभाग कर्मचारी संघ सिंहभूम मंडल अमरेन्द्र कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, सहायक जिला मंत्री अनिमेष कुमार दास, एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर