Jamshedpur : रामचंद्र सहिस ने लोगों से किया जनसंपर्क, बूथ प्रभारी और चूल्हा प्रमुख से करते रहे संवाद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मंगलवार को हर दिन की भांति चुनावी सरगर्मी से उतर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने लोगों से जनसंपर्क करते रहे. बूथ प्रभारियों और चूल्हा प्रमुख से संवाद स्थापित कर चुनावी रणनीति तैयार सभी को अपने अपने बूथ जितने का संकल्प दिलाते हुए एनडीए को मजबूत करने का दावा किया.

साथ ही सहिस ने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं के प्रति कितनी संवेदनशील है. यह चुनाव में देखने को मिल रहा है. एक तरफ आजसू पार्टी के लोग चूल्हा प्रमुख को चूल्हा दीदी और सहिया सेविका दीदी या बहन कहके उनके अधिकार और सम्मान की बात करते हैं, तो दूसरे तरफ लोग महिलाओं के चरित्र हरण करने में मशगूल है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

एक तरफ आजसू पार्टी युवाओं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है और उसके लिए हर संभव प्रयास कर रहे है, तो दूसरी तरफ वर्तमान सरकार युवाओं से मुर्गी पालन जैसे धंधा कराकर रोजगार के नाम पर कलंकित करते है और क्षेत्र के अधिकतर माताएं बहने विधवा पेंशन और वृद्धा पेंशन के साथ साथ सरकारी सुविधा से वंचित कर दिया है, लेकिन मईया योजना के नाम का प्रचार प्रसार में करोड़ों रुपया लगाकर जनता के पैसे का चुना लगा रहा है.

सहिस ने सभी बूथ प्रभारियों से कहा कि आप अपना बूथ जीतिए. पार्टी चुनाव जीतेगी और आपकी जीत, इस राज्य की दशा और दिशा तय करेगी.

एक शिक्षित समझदार प्रत्याशी जो इस राज्य के किसी विभाग का दायित्व निभाएंगे तो दूसरी तरफ ऐसे प्रत्याशी है. जो जमीन की दलाली, शराब और जुआ अड्डा से मोटी पैसा वसूली करता है. युवाओं का नशेड़ी बना कर उन्हें इस्तेमाल करता है क्षेत्र में जात पात उच्च नीच करके लोगों को दिग्भ्रमित करने का प्रयास करता है, लेकिन जुगसलाई विधानसभा की जनता नासमझ नहीं है, बल्कि अपने सूझ बुझ से इस क्षेत्र में मतदान करेगी मेरी जीत सुनिश्चित है और मेरा जीत इस जुगसलाई विधानसभा में एक नया इतिहास रचेगा।

जुगसलाई को एक नया संदेश देते हुए निर्भीक और निष्पक्ष चुनाव हो ऐसी व्यवस्था जिला प्रशासन के साथ चुनाव आयोग को करना चाहिए ताकि क्षेत्र में शांति बहाल हो।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें