Jamshedpur : सीजीपीसी को रामगढ़िया सभा ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए 51 हजार रुपए का चेक प्रदान किया, भगवान सिंह को दोबारा सेवा मिलने पर दिया सम्मान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर रामगढ़िया सभा द्वारा बाढ़ राहत कार्य के लिए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को मंगलवार को 51 हजार रूपये का चेक प्रदान किया. इस मौके पर रामगढ़िया सभा के प्रधान केपीएस बंसल एवं उनकी पूरी टीम द्वारा भगवान सिंह को दूसरी बार 3 वर्षों के लिए प्रधान बनाए जाने पर फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित भी किया गया.

रामगढ़िया सभा के पदाधिकारियों को सीजीपीसी ने दिया स्मृति चिह्न दिया गया

इस विशेष मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने समय-समय पर अच्छे कार्यों के लिए रामगढ़िया सभा द्वारा सहयोग देने पर रामगढ़िया सभा के पदाधिकारीयो को श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को समर्पित स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ये थे उपस्थित

इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, वाइस चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सलाहकार सुखविंदर सिंह राजू, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, प्रभजोत सिंह उपस्थित थे. रामगढ़िया सभा के प्रधान केपीएस बंसल वरीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह बब्बू महासचिव ताजवीर सिंह कलसी सुरेंद्र सिंह ऋषि सिंह हरदीप सिंह मनजीत सिंह बाट परमजीत सिंह पम्ममे अमृतपाल सिंह आदि कई अन्य लोग उपस्थित थे

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें