WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : समाज के लिए मिसाल बनकर उभर रहे रवि, अब रिक्शा चालक को पहुंचाई मदद, लकड़ी गिरने से जल गया था पैर

SHARE:

 

जमशेदपुर।
युवा समाजसेवी रवि जयसवाल लौहनगरी में गरीबों के मसीहा बनकर उभर रहे हैं, साथ ही बेहतर समाज के लिए मिसाल भी। इसी कड़ी में अपने सामाजिक दायित्व निभाते हुए उन्होंने सोमवार को एक गरीब रिक्शा चालक को मदद पहुंचाई और फिर से मानवता की मिसाल पेश की। दरअसल, रिक्शा चालक सुखराम बिरुवा बाराद्वारी का निवासी है। यही रिक्शा उसका जीविकोपर्जन का साधन है। पिछले कुछ दिनों से सुखराम के सामने एक विकट समस्या खड़ी हो गई। उसका पैर आग से बुरी तरह झुलस गया था। इलाज के आभाव में पैर में बुरी तरह सूजन आ गई। इसके कारण वह परेशान हो गया। रिक्शा चलाकर अपनी बीमारी का इलाज कराना उसके लिए संभव नहीं था।

वह मदद की आस में समय काट रहा था। तभी युवा समाजसेवी रवि जयसवाल की टीम उसके समक्ष फरिश्ता बनकर पहुंच गई। रवि को जानकारी दी गई। तब उन्होंने बिना देर किए पीड़ित रिक्शा चालक को अपनी गाड़ी से टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज कराने के बाद उसे नहला धुलाकर सीधे आश्रय गृह ले जाया गया। उसे दवा और खाद सामग्री मुहैया कराते हुए समय से दवा व भोजन लेने की सलाह दी। साथ ही आगे भी किसी तरह की परेशानी होने पर बिना झिझक उनसे संपर्क करने की बात कही, ताकि उसकी मदद की जा सके। रवि ने बताया कि उनका लक्ष्य है कि मानव सेवा करनी है। इसी कड़ी में वह अपना कर्म कर रहे हैं। जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा करने से उन्हें सुकून मिलता है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर