WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Robbery Case Update : सिटी एसपी की अगुवाई में टीम को मिली बड़ी सफलता, पल्सर 220 बाइक को तालाब से ढूंढ़ निकाला, सरगना की भी हुई पहचान

SHARE:

दलमा के जंगलों में काठजोड़ तालाब में वाहन फेंक भागे बदमाश, कब-तक भागेंगे, पुलिस पीछे लगी है

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्धमान ज्वेलर्स में हुई दिन दहाड़े लूटकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने चांडिल जाने वाले मार्ग पर स्थित काठजोड़ के एक तालाब से घटना में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिलों को बरामद कर लिया है. सूत्रों के अनुसार, पुलिस को इस कांड के मास्टरमाइंड का भी सुराग मिल गया है और लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. जानकारी मिली है कि इस पूरे गिरोह का संबंध झारखंड के पलामू जिले से है और इसे फिलहाल सोनारी के ही एक कुख्यात अपराधी के भाई के द्वारा संचालित किया जा रहा है.

गौरतलब है कि लगभग एक वर्ष पूर्व सोनारी क्षेत्र के ही एक अन्य ज्वेलर्स में हुई बड़ी लूट की घटना में भी इसी गिरोह की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि गिरोह ने किन किन स्थानों पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अब देखना यह होगा कि पुलिस कब तक इस मामले का पर्दाफाश करती है और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल होती है. इस पूरे मामले को झारखंड के तेज तर्रार आईपीएस जमशेदपुर के सिटी एसपी लीड कर रहे हैं.

जानकारी के अनुसार सोनारी स्थित वद्धमान आभूषण दुकान में बुधवार की दोपहर लूटकांड को अंजाम देने के बाद लुटेरे चांडिल की ओर भागे थे. पुलिस की सक्रिय जांच में यह खुलासा हुआ. लुटेरे दलमा के घने जंगल में पनाह लेकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे हैं. इसकी भनक लगते ही पुलिस की टीम ने छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है. इसमें खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है. सोनारी व चांडिल थाना की पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान काठजोड़ के बड़ा तालाब से दो पल्सर बाइक खोज निकाला है. लुटेरे बाइक को तालाब में डुबोकर दलमा जंगल की ओर भाग निकले थे.

लूटेरों की खोज में चलाए जा रहे सर्च अभियान का नेतृत्व जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष कर रहे हैं. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लुटेरों का पीछा करने पर पता चला कि दो पल्सर बाइक पर सवार छह लुटेरे चांडिल थाना क्षेत्र के काठजोड़ गांव की ओर घुसे हैं. लुटेरों ने यहां दोनों बाइक तालाब के गहरे पानी में डूबो दी और दलमा के घने जंगल की ओर पैदल फरार हो गए. पुलिस दल में शामिल खोजी कुत्तों ने लुटेरों की खोज में लंबी दूरी तय की, लेकिन फिलहाल उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. ऐसा अनुमान है कि पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर