JAMSHEDPUR : रोहितदीप सिंह बने नौजवान सभा साकची के प्रधान, जसविंदर सिंह महासचिव

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

साकची के रोहितदीप सिंह साकची गुरुद्वारा यूनिट के प्रधान चुने गये जबकि जसविंदर सिंह मोनी को महासचिव चुना गया। प्रधान चुने जाने के बाद मंगलवार को रोहितदीप ने बताया वे जल्द ही यूनिट के विस्तार की भी घोषणा करेंगे।

रोहितदीप और जसविंदर के अलावा लखविन्दर सिंह लकी को उपाध्यक्ष चुना गया तथा हरपाल सिंह और करतार सिंह को वरीय सलाहकार बनाया गया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पूर्व नौजवान सभा यूनिट को भंग कर नए प्रधान को चुनने की प्रकिया पूरी की गई और रोहितदीप सिंह को हार पहनाकर साकची यूनिट की प्रधानगी सौंपी गई। इस दौरान साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान ने नयी कमिटी को बधाई प्रेषित करते हुए कौम के लिये पूरी शिद्दत से सेवा करने की बात कही।

इस मौके पर सतबीर सिंह गोल्डु, हरविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, अमरपाल सिंह, जगमिंदर सिंह, बलबीर सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे। रोहितदीप ने कहा कौम की सेवा करना और साकची यूनिट में और सदस्यों को जोड़ना उनका लक्ष्य है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें