WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : रोट्रेक्ट क्लब ऑफ डीबीएमएस ने कॉलेज परिसर में आयोजित किया रक्तदान शिविर, बीएड छात्रों को किया गया प्रेरित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

रोट्रेक्ट क्लब ऑफ डीबीएमएस ने सोमवार को कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 जोन-5 की असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन कुसुम ठाकुर और कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. बी. चंद्रशेखर ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया।मुख्य अतिथि कुसुम ठाकुर ने कहा कि रक्त दान महादान है, इसे खरीदा नहीं जा सकता। रक्त देकर आप किसी की जिंदगी बचा सकते हैं।उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कोविड के दौरान जब खून की आवश्यकता हो रही थी, तब रोटरी क्लब ने यह काम किया था।

कॉलेज के अध्यक्ष डॉ बी. चंद्रशेखर ने रोट्रेक्टरो के प्रयास की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी।डॉ बी. चंद्रशेखर ने कहा कि झारखंड में महिलाओं में हीमोग्लोबिन की समस्या है, इसलिए उन्हें समय समय पर इसकी जांच करानी चाहिए। प्राचार्या डॉ जूही समर्पिता ने बीएड के छात्रों को इस महादान के लिए प्रेरित किया।

कॉलेज के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के हीमोग्लोबिन और ब्लड प्रेशर की जांच भी हुई। रोट्रेक्ट क्लब के सदस्यों को इस नेक काम के लिए कॉलेज की सचिव प्रिया धर्मराजन ने भी बधाई दी और रक्तदान को महादान बताते हुए इससे होने वाले अनेक फायदों की विस्तार से चर्चा की।

क्लब की मॉडरेटर अंजलि गणेशन ने बताया कि समाजसेवा की भावना से प्रेरित होकर रोट्रेक्ट क्लब ऑफ डीबीएमएस कॉलेज प्रतिवर्ष इस तरह के रक्तदान शिविर का आयोजन करता है। इस बार 40 यूनिट रक्त संग्रह हुआ।

रोट्रेक्ट क्लब के सदस्य काजल महतो, पूजा पाल, दिया प्रामाणिक, रोहित पौद्दार, परिमल पाल, नैंसी आनन्द, मेघा टुडू, अनमोल, सारिका, रीमा रॉय, प्रज्ञा प्रियदर्शी, रश्मि और निशु उपाध्याय की सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर कॉलेज की सह सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ जूही समर्पिता, उप प्रचार्या डॉ मोनिका उप्पल सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर