Breaking News
Jamshedpur : गोलमुरी में CNG भरने के दौरान दर्दनाक हादसा, पाइप फटने से 28 वर्षीय कर्मचारी तुषार की मौत, अफरा-तफरी Jharkhand Certificate Update: ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी बनेंगे जाति, आय, निवास और EWS प्रमाण पत्र, सभी DC को निर्देश EXTRA COACH ALERT: यात्रियों को राहत, 29 अगस्त से 4 सितंबर तक 5 ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच, कुर्ला ट्रेन भी लिस्ट में Jamshedpur : प्रदीप कुमार वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलना झारखंड के लिए गौरव : दिनेश कुमार Jamshedpur BJP : सिख नेताओं ने डॉ. प्रदीप वर्मा से की मुलाकात, राष्ट्रीय मंत्री बनने पर अंगवस्त्र भेंट कर दी बधाई Jamshedpur Raksha Bandhan : SSP की कलाई पर छात्राओं ने बांधी राखी, कहा- पुलिस से मिलता है सुरक्षा का भरोसा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ और जीआरपी को मिली सफलता, दो मोबाइल चोर गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

सीकेपी डिवीजन रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” अभियान के तहत टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ चक्रधरपुर मंडल एवं रेल पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर के मार्गदर्शन में आरपीएफ टाटा और जीआरपी टाटा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो मोबाइल चोरों को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल वर्मा उर्फ रोहित कुमार (27 वर्ष) तथा रजत कुमार सिंह (26 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि विशाल वर्मा उर्फ रोहित कुमार चाईबासा का निवासी है, जबकि रजत कुमार सिंह गाड़ाबासा, बागबेड़ा जमशेदपुर का रहने वाला है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों ने बीती रात टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में एक यात्री का मोबाइल चोरी कर लिया था। घटना की सूचना मिलने के बाद आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को चोरी किए गए मोबाइल के साथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व आरपीएफ एएसआई बलबीर प्रसाद ने किया। अभियान पोस्ट कमांडर आरपीएफ टाटानगर एवं जीआरपी थाना प्रभारी की देखरेख में चलाया गया।

रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने सामान और मोबाइल की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल या जीआरपी को दें।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर