WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सहेली की मस्ती कैंप में महिलाओं ने जमकर मचाई धूम

SHARE:

फ़तेह लाइव,रिपोर्ट  

गुजराती सनातन सहेली की ओर से गुजराती सनातन समाज, बिस्टुपुर में ‘सहेली धमाल मस्ती कैंप’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कैंप में 75 से भी अधिक महिलाओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता…’ प्रार्थना और ‘हनुमान चालीसा’ के सामूहिक पाठ से हुई, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद विभिन्न मनोरंजक गतिविधियाँ जैसे गेम्स, हौजी और क्विज़ प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश मार्च, साकची में गुंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे

Gambhir Car Associate Motion Ads

पहली गेम का सफल संचालन पूनम मेहता, भक्ति दवे, प्रवीणा उनटकट और पूनम पटेल ने मिलकर किया। वहीं सरप्राइज गेम की जिम्मेदारी सहेली की अध्यक्ष विनीता शाह ने संभाली, जिनका सहयोग डॉ. नीतू परीख, कीर्ति वसानी, जस्मिन आडेसरा और हंसा वाघेला ने किया। इसके अलावा अन्य गेम्स का संचालन संगीता पटेल, नेहा पारिख, शीतला राछ और पूनम बदियानी ने बखूबी निभाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं स्मिता परीख। संस्था की ओर से अध्यक्ष विनीता शाह, उपाध्यक्ष बिंदु जोशी, सचिव चारु पाटडिया और कोषाध्यक्ष नेहा पारिख ने उन्हें दुपट्टा और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर स्मिता परीख ने विनीता शाह को पुनः अध्यक्ष बनने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और समाज की महिलाओं को नए कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, “समाज की महिलाओं को हर क्षेत्र का ज्ञान होना चाहिए।” स्टिक गेम में दक्षा विजेता बनीं और उन्होंने अपनी शानदार प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम पूरे समय ऊर्जा, उत्साह और सहेलीपन की मिठास से सराबोर रहा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर