Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा कमिटी ने किया उपलब्धियों का सम्मान, गुरमीत सिंह तोते व सरयू राय किए गए सम्मानित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची ने यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को उनके संबंधित कर्म क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने के लिए उनका अभिनंदन और सम्मान किया. गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के सदस्यों ने प्रधान सरदार निशान सिंह के नेतृत्व में गुरमीत सिंह तोते के टेल्को स्थित आवास पहुंच कर उनका सम्मान किया, जबकि गुरुद्वारा परिसर में माथा टेकने आए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का सम्मान किया गया. टेल्को वर्कर्स यूनियन के लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने जाने की उपलब्धि के लिए गुरमीत सिंह तोते और जमशेदपुर पूर्वी के बाद जमशेदपुर पश्चिम का भी विधायक बनने का कीर्तिमान स्थापित करने के लिए विधायक सरयु राय का सम्मान किया गया. दोनों शख्सियतों को शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : चौकीदार भर्ती लिखित परीक्षा केंद्रों का एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने किया निरीक्षण

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गुरमीत सिंह तोते का सम्मान करने उनके आवास पर प्रधान निशान सिंह, जसबीर सिंह गांधी, शमशेर सिंह सोनी, सुखविंदर सिंह निक्कू बलबीर सिंह धंजल, त्रिलोचन सिंह तोची, दलजीत सिंह, सुरजीत सिंह छिते और मनोहर सिंह मित्ते पहुंचे थे. जबकि साकची गुरुद्वारा परिसर में सरयु राय के अभिनंदन कार्यक्रम में प्रधान निशान सिंह सहित सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना के महासचिव इंद्रजीत सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, शमशेर सिंह सिद्धू, सुखदेव सिंह बिट्टू, गुरचरण सिंह बिल्ला, खजान सिंह, सुरजीत सिंह छिते, सुखविंदर सिंह राजू और पत्रकार बृजभूषण सिंह मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर