Jamshedpur : नन्हे बालक की सोच और जज्बे को सलाम, गुल्लक के सारे पैसे सीजीपीसी को भेंट दे दिए शिक्षा विकास के लिए

SHARE:

जमशेदपुर. 

उम्र छोटी, केवल 12 वर्ष, लेकिन सोच किसी परिपक्व बुजुर्ग जैसी. जी हां यहां बात कर रहें हैं नन्हे मनजोत सिंह की,  जिसने शनिवार को अपने जन्मदिन के मौके पर जेब खर्च के जमा किये सारे पैसे शिक्षा विकास हेतु ‘सिख विजडम’ के लिए सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह को साकची स्थित कार्यालय में भेंट स्वरुप दे दिए।

केरला समजम मॉडल स्कूल के 12 वर्षीय छात्र मनजोत सिंह ने “सिख विजडम” के लिए गुल्लक में जमा किये कुल ग्यारह हजार सात सौ पैंतीस रूपए नकद देकर समाज के लिए एक उदहारण पेश किया। 29 जुलाई को अपने जन्मदिन वाले दिन को मनजोत सिंह ने यादगार पल बनाते हुए सिख समाज के अन्य सभी को प्रेरित किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सीजीपीसी कार्यालय में प्रधान भगवान सिंह ने भी मनजोत सिंह का स्वागत एक सेलिब्रिटी की तरह किया। भगवान सिंह के कहा समाज के अन्य लोगों को इस बच्चे से प्रेरणा लेनी चाहिए। मनीफिट के सोखी कॉलोनी निवासी सरदार गुरपाल सिंह टिंकू और दविंदर कौर के पुत्र मनजोत सिंह का कहना है कि समाज सेवा करने में उसे ख़ुशी मिलती है और आगे भी वह समाज सेवा करता रहेगा।

सीजीपीसी के महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, हरजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, जगतार सिंह नागी, कुलविंदर सिंह पन्नू, सुरेंदर सिंह छिंदे, सुरजीत सिंह, अमरजीत सिंह भामरा व त्रिलोचन सिंह तोची ने भी मनजोत सिंह की जमकर तारीफ की।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें