Jamshedpur : सावन क्वीन बनी बर्णाली दूसरे स्थान पर अनंतरा, जलेबी प्रतियोगिता देवयानी ने जीती

SHARE:

परसुडीह दुर्गा महल में आयोजित सावन महोत्सव, मनोरंजन कार्यक्रम के अलावा क्विज प्रतियोगिता

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के परसुडीह दुर्गा महल में आयोजित सावन महोत्सव में सावन क्वीन का खिताब वर्णाली मित्र के सर पर सजाया गया, जबकि दूसरे पर अनंतरा सरकार रही. जलेबी प्रतियोगिता में देवयानी नंदी और म्यूजिकल चेयर में वर्णाली बनर्जी ने बाजी मारी. क्विज प्रतियोगिता में पहले स्थान पर वंदना, दूसरे पर पापिया हलदार और तीसरे स्थान पर मधुमिता डे ने जीत का परचम लहराया. परसुडीह दुर्गा महल में सावन महोत्सव का आयोजन कमेटी की अध्यक्ष प्याली डे के नेतृत्व में किया गया. इसमें महिलाओं के लिए मनोरंजन के कई कार्यक्रम एवं क्विज का आयोजन किया गया.

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पंकज सिन्हा, संदीप शर्मा बौबी, परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार, अमित मिश्रा, सुदिप्तो डे शामिल हुए. कार्यक्रम में जज की भूमिका प्याली भौमिक एवं मीता घोष ने निभाई. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्याली डे के साथ रीना सिंह, देवयानी नंदी, सोमा गुहा, मल्लिका साहू, मोमिता मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें