Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : स्कूली बच्चों, पर्यावरणविद और ट्रैकर्स का दलमा में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर वन प्रमंडल के तहत वन विभाग ने 2 मार्च, रविवार को स्कूली बच्चों के लिए दलमा में एक विशेष ट्रैकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अभियान में जमशेदपुर, रांची, बोकारो और धनबाद से सौ से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया. सुबह 6 बजे दलमा के मकुलाकोचा से शुरू हुए इस ट्रैकिंग अभियान का उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और जैवविविधता के महत्व से परिचित कराना था. डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि बढ़ती मानव गतिविधियां और प्लास्टिक कचरा पारिस्थितिकी तंत्र के लिए खतरे का कारण बन रहे हैं, और इन समस्याओं के समाधान के लिए यह अनूठा अभियान आयोजित किया गया.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : दुकान बंद पाये जाने, कम खाद्यान्न वितरण पर 20 पीडीएस संचालकों को शो-कॉज, संतोषजनक जवाब नहीं देने पर लाइसेंस निलंबित करने का निर्देश

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वन्य जीवों और जैव विविधता के प्रति बच्चों को संवेदनशील बनाने का प्रयास

कार्यक्रम के दौरान सीसीएफ एसआर नटेश ने बताया कि दलमा एक गज संरक्षण वन है, जहां विभिन्न वन्य जीव प्रजातियां पाई जाती हैं. उन्होंने कहा कि बच्चों को जंगलों, जानवरों और पेड़-पौधों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है. इस अभियान में भाग लेने वाले छात्रों को सफाई सामग्री जैसे दस्ताने और कचरा बैग प्रदान किए गए, और उन्हें पर्यावरणीय मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी गई. आरसीसीएफ स्मिता पंकज ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहरी बच्चों को जंगल और ग्रामीण क्षेत्र से वास्तविक परिचय कराना था, ताकि वे यह समझ सकें कि जंगल में केवल बड़े जानवर ही नहीं, बल्कि कई अन्य जीव-जंतु और कीट भी महत्वपूर्ण होते हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर