फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मैनेजर सिस्टर सरीना ऐसी, प्रिंसिपल सिस्टर स्टेफी ऐसी, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर जयशांता ऐसी की देखरेख में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में स्कूल के सभी वाहन चालकों को विशेष रूप से आमंत्रित कर विद्यालय सभागार में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे उपस्थित सभी लोग भावविभोर हो उठे। साथ ही सभी वाहन चालकों को ससम्मान जलपान कराया गया तथा उपहार भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि वाहन चालकों के सहयोग, समर्पण एवं वर्षों की सेवा के कारण ही आज सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल पूर्वी सिंहभूम ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड के प्रतिष्ठित एवं नंबर वन विद्यालयों में गिना जाता है। लगभग 79 वर्षों से अधिक पुराना यह विद्यालय पहली बार अपने वाहन चालकों को विद्यालय प्रांगण में आमंत्रित कर इस प्रकार सम्मानित कर रहा है।

वाहन चालकों की ओर से भी विद्यालय प्रबंधन एवं सभी सिस्टरों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि कई चालक 30 वर्ष, 25 वर्ष एवं 20 वर्षों से विद्यालय की सेवा कर रहे हैं, लेकिन पहली बार उन्हें इस प्रकार सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया, जिससे वे अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में पॉल ट्रैवल्स (पॉल दा) मुन्ना, रोहित,  गुड्डू, राजा, बाबू, प्रताप, जॉन, मंगल, आशुतोष सिंह, यादव जी, पाण्डे जी और भी सदस्य मौजूद थे।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version