फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर जिला बार संघ के एक वरिष्ठ अधिवक्ता केवल कृष्णा उर्फ केवल बाबू (75 वर्ष लगभग) का शुक्रवार रात दो बजे निधन हो गया. वे भुइयांडीह के रहने वाले थे. टाटा मुख्य अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. शनिवार को ही भुईयांडीह स्वर्णरेखा शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.
इधर, अपने साथी केवल कृष्णा ‘बाबू’ की दिवंगत आत्मा के सम्मान में सभी अधिवक्ताओं ने 23 मार्च सोमवार को जमशेदपुर न्यायलय में द्वितीय पाली के दौरान अपने आप को न्यायिक कार्य से अलग रखने का निर्णय लिया है. उनकी दिवंगत आत्मा को झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की.
उनके साथ जमशेदपुर जिला बार संघ के सम्मानित अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, महासचिव कुमार राजेश रंजन, संयुक्त सचिव विनीता सिंह एवं संजीव रंजन बरियार, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश भकत, सह कोषाध्यक्ष पुष्पा कुमारी, कार्यकारिणी सदस्य अभय कुमार सिंह, आलोक सिंह आदि के साथ सभी कार्यकारिणी सदस्यों और अधिवक्ताओं में अक्षय कुमार झा, मिथिलेश सिंह, राजीव नयन ओझा, भारत कुमार प्रसाद आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है.

