Jamshedpur : कदमा में नंदलाल दास की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क, फिफ्थ फेज, विजया हेरिटेज, कदमा, जमशेदपुर मे हर साल की भांति इस साल भी डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क संचालन समिति के तत्वाधान में डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क के संस्थापक स्वर्गीय नंदलाल दास की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई.

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल झारखंड आंदोलनकारी, माझी बाबा बिंदा सोरेन, विशिष्ट अतिथि कौमी एकता मंच के संस्थापक प्रोफेसर असलम मलिक, झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के सलाहकार सुनील ठाकुर, झारखंड आंदोलनकारी गौतम बोस, पूर्व डीएसपी राजेंद्र राय, रविदास समाज जमशेदपुर के पूर्व अध्यक्ष हरि बालक प्रसाद, सत्यभामा दास, स्वर्णकार समाज के कदमा शाखा के अध्यक्ष निर्मल चंद्वा, वरिष्ट समाजसेवी राम दर्श राय, पासी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र पासवान, सेवानिवृत शिक्षक मोहन प्रसाद यादव, ब्यास यादव, सिद्धेश्वर यादव एवं गणमान्य अतिथियों और आयोजन में शामिल लोगों के द्वारा स्वर्गीय नंदलाल दास जी के चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सभी सम्मानित अतिथियों के द्वारा डॉ अंबेडकर पार्क को बनाने एवं सामाजिक न्याय के बौद्धिक एवं रचनात्मक योगदान देने वाले योग्यता योद्धा दिवंगत नंदलाल दास के जीवन के संघर्षों को याद किया गया.
इस अवसर पर समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच 100 शॉल का वितरण किया गया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद रजक ने तथा आयोजन की देखरेख डॉ. भीम राव अम्बेडकर पार्क संचालन समिति के संयोजक राजकुमार दास ने की. इस अवसर पर प्रमुख रूप से बैठनाथ करवा, सुनील राय, रंजीत कुमार रजक, गुरुवारी जमुदा, हिषी टुडू, चांदनी, रीना दास, नीतू राहुलकर, दिनेश गुप्ता, अरुण रजक, एनिमा बॉस, अर्चना राहुलकर, रंजीत दास, सेंटी रजक,निमाई गोप, जय कुमार, बैरना कंडूलना, अरुण रजक, श्वेता रानी, जय कुमार, तिलक गुप्ता, बाबू प्रमाणिक, हरिदास आदि शामिल हुए.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें