अद्भुत और अलौकिक देशभक्ति का प्रतीक है अखण्ड तिरंगा यात्रा, तैयारी पूरी, एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान सज धज के तैयार

अमरप्रीत सिंह काले ने शहीदों के सम्मान में अखंड तिरंगा यात्रा में शहरवासियों से शामिल होने की अपील की, तैयारियों का लिया जायजा, दिया अंतिम रूप

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में ‘नमन’ परिवार के तत्वावधान में रविवार 22 मार्च को एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान से प्रारंभ होने वाली अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम की सफलता और भव्यता सुनिश्चित करने हेतु शनिवार को संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच, सुरक्षा, यातायात सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की तथा संबंधित कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

 

इसके साथ ही, अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में नमन संस्था के सदस्यों ने यात्रा के निर्धारित रूट पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस आयोजन की जानकारी दी गई और अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि यह यात्रा देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक सशक्त माध्यम है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करना और समाज में एकता को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि जब-जब देश पर संकट आया है, तब-तब हमारे वीर जवानों ने अपने साहस और बलिदान से देश को सुरक्षित रखा है। ऐसे में हमारा दायित्व है कि हम उनके बलिदान को याद रखें और आने वाली पीढ़ियों तक राष्ट्रप्रेम की यह भावना पहुंचाएं।

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में भाग लेकर इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाएं और शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।

 

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version