WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

JAMSHEDPUR : शैलेन्द्र सिंह को मिल रहा सिख समाज का भरपूर प्यार, अब रंगरेटा महासभा ने दिया सम्मान, नरेंद्रपाल भाटिया भी हुए सम्मानित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

सिख प्रतिनिधि के रूप में समाज में अपनी सेवा देने वाले समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह को बुधवार को रंगरेटा महासभा ने भी सम्मानित किया. गत दिनों प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर 26 दिसंबर को दिल्ली में सैल्यूट तिरंगा द्वारा देश की 30 विभूतियों को अटल तिरंगा सम्मान अवार्ड दिया गया.इसके लिए आयोजित सम्मान समारोह में सरदार शैलेन्द्र सिंह को केन्द्रीय उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे द्वारा अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किया गया. इसके बाद से ही सरदार शैलेन्द्र सिंह के आवास पर बधाईयों का सिलसिला जारी है.

आज रंगरेटा महासभा की प्रदेश कमेटी द्वारा सरदार शैलेन्द्र सिंह को स्टेशन रोड गुरुद्वारा कार्यालय में पहुँच कर उन्हें अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. साथ ही सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह भाटिया को भी बुक्के देकर सम्मानित किया गया. मौके पर रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह गिल ने कहा कि यह हम सबके लिए एक गौरवशाली पल है क्योंकि जमशेदपुर में सभी संप्रदायों के प्रति जो सेवा सरदार शैलेन्द्र सिंह ने की है. उसके लिए सरदार शैलेंद्र सिंह को अटल तिरंगा से सम्मानित करना एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला है और इससे पूरे समाज में खुशी है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सरदार शैलेन्द्र सिंह ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सिर्फ मेरे अकेले का सम्मान नहीं है अपितु पूरे समाज का सम्मान है.
इस मौके पर रंगरेटा महासभा के जसवंत सिंह गिल, कुलवंत सिंह संधू, सुखदेव सिंह मिट्ठू, जगतार सिंह चीमा, जसवंत सिंह संधू, राजेंद्र सिंह राजू एवं कई अन्य लोग उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर