WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : शिवाजी क्रांति को क्षेत्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किए जाने पर स्नेह मिलन सह अभिनंदन समारोह आयोजित

SHARE:

  • होटल मेरिडियन, जमशेदपुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं का हुआ अभिनंदन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, जिला पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में होटल मेरिडियन, जुगसलाई स्टेशन में स्नेह मिलन सह अभिनंदन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक ग्राहक गीत एवं संगठन मंत्र के गायन से हुई. इस अवसर पर शिवाजी क्रांति को क्षेत्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किए जाने पर जिला अध्यक्ष पप्पू सिंह, प्रांत कोषाध्यक्ष चंद्रनाथ बनर्जी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य अभिनंदन किया. साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जमशेदपुर के महानगर कार्यवाह रविंद्र जी एवं जिला अध्यक्ष का भी अभिनंदन किया गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : संतकुटिया गुरूद्वारा में गुरुआर्जुन देव जी महाराज के शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads

कार्यशैली पर प्रस्तुति और विचार साझा करते हुए अतिथियों ने जताया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान महिला आयाम प्रमुख डॉ. अनिता शर्मा ने शिवाजी क्रांति की कार्यशैली पर प्रकाश डाला. इसके बाद प्रांत उपाध्यक्ष एंजेल उपाध्याय ने अपनी कविता के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए. कार्यक्रम में शंभू जायसवाल और रविंद्र जी (महानगर कार्यवाह, आरएसएस) ने भी प्रेरणादायक विचार रखते हुए ग्राहक पंचायत के कार्यों में संगठनात्मक सहयोग का आश्वासन दिया. शिवाजी क्रांति ने झारखंड प्रांत में ग्राहक पंचायत की स्थापना से लेकर वर्तमान कार्यों की समीक्षा की और आगामी योजनाओं हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : घाघीडीह सेंट्रल जेल के सामने फायरिंग करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

नव दायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं का अभिनंदन एवं श्रद्धांजलि अर्पित

समारोह के दौरान कई कार्यकर्ताओं को नव दायित्व प्रदान किए गए, जिनमें वी. प्रभु को कोल्हान प्रमंडल संयोजक और स्टूडेंट क्लब समन्वयक, आरती शर्मा को जिला महिला आयाम प्रमुख, अमलेन्दु को जिला पर्यावरण आयाम प्रमुख, वंदना कुमारी को सह प्रमुख, रवि कुमार को स्टूडेंट क्लब संयोजक और रॉकी यादव को सह संयोजक नियुक्त किया गया. कार्यक्रम का समापन पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए देशवासियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करके किया गया. इस कार्यक्रम में कई प्रमुख व्यक्ति शामिल थे, जिनमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर कार्यवाह रविंद्र जी, प्रांत उपाध्यक्ष एंजेल उपाध्याय, प्रांत महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल और अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर